बरजिदर सिंह हुसैनपुर ने मंदिर के विकास के लिए एक लाख रुपये की राशि भेंट की

राहों के मोहल्ला आरनहाली स्थित भगवान बाल्मीकि मंदिर में भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नरोआ पंजाब संस्था के संस्थापक बरजिदर सिंह हुसैनपुर मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 10:00 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 10:00 PM (IST)
बरजिदर सिंह हुसैनपुर ने मंदिर के विकास के लिए एक लाख रुपये की राशि भेंट की
बरजिदर सिंह हुसैनपुर ने मंदिर के विकास के लिए एक लाख रुपये की राशि भेंट की

संवाद सहयोगी, राहों : राहों के मोहल्ला आरनहाली स्थित भगवान बाल्मीकि मंदिर में भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नरोआ पंजाब संस्था के संस्थापक बरजिदर सिंह हुसैनपुर मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे। झंडा चढ़ाने की रस्म अदा करने के उपरांत उन्होंने मंदिर के विकास के लिए एक लाख रुपये की राशि प्रबंधक कमेटी को भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी संस्था (नरोआ पंजाब) का मुख्य उद्देश्य पंजाब में बह रहे नशे के छठे दरिया को रोकने के साथ-साथ गरीब तथा जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा दिलाना है। उन्होंने बताया कि वह सभी धर्मों का दिल से आदर करते हैं तथा समाज से जातिवाद को खत्म करने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस दौरान बरजिदर सिंह हुसैनपुर ने भगवान वल्मीकि जी की प्रतिमा के लिए वस्त्र भी भेंट किए। प्रबंधक कमेटी की ओर से उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया (डीपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम चड्ढा, राहों नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष हेमंत रंदेव, पार्षद महेंद्र सिंह संधू, गंगवीर राठौर, सन्नी सिंह जाफरपुरी, मक्खन सिंह हंसरो, हरप्रीत सिंह पुन्नू मजारा, गुरजोत सिंह, अवतार सिंह महे, रिक्की राठौर, भगवान वाल्मीकि मंदिर प्रबंधक एंड वेलफेयर कमेटी के प्रधान ताराचंद, उपपधान हिम्मत सहोता, सचिव संजीव घाई, कैशियर संदीप गिल, उपसचिव साहिल गिल, मेंबर करण दीप पेटी व साजन पेटी, भगवान वाल्मीकि युवा सेवा सोसायटी मोहल्ला ताजपुरा राहों के चेयरमैन विशाल आदिवाल, अध्यक्ष लव प्रिस, कोषाध्यक्ष राहुल, उपाध्यक्ष हनी भट्टी, सचिव लवप्रीत, इंद्र कुमार मेंबर, प्रवीण कुमार मेंबर, अकाश घाई, अमित कल्याण, राजपाल थापर, हनी सभ्रवाल, संजय चौटाला आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी