किरती किसान यूनियन ने किया कमेटी का गठन

किरती किसान यूनियन की मीटिग गांव बिछौड़ी में हुई। इसमें इलाके के गांवों के किसानों ने शामूलियत की। मीटिग में संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से लड़े जा रहे संघर्ष की स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 01:58 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 01:58 PM (IST)
किरती किसान यूनियन ने किया कमेटी का गठन
किरती किसान यूनियन ने किया कमेटी का गठन

संवाद सूत्र, नवांशहर: किरती किसान यूनियन की मीटिग गांव बिछौड़ी में हुई। इसमें इलाके के गांवों के किसानों ने शामूलियत की। मीटिग में संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से लड़े जा रहे संघर्ष की स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया। जत्थेबंदी को म•ाबूत करने के लिए 14 मैेंबरी बलाचौर इलाका कमेटी का चुनाव किया गया। इसमें बलिहार सिंह, सरूप सिंह कुल्लेवाल, राणा प्रताप सिंह, वतन सिंह सजावलपुर, नाजर सिंह साहदड़ा, हरतरन सिंह, सुलखण सिंह, अवतार राम, जोगा सिंह, गुरविदर सिंह, मक्खण सिंह टप्परियां, सुलखण सिंह टप्परियां, मनजीत सिंह, हरजीत सिंह कमेटी मेंबर नियुक्त किए गए। इस अवसर पर एकत्रित किसानों को हरमेश सिंह ढेसी प्रदेश वित्त सचिव, प्रदेश कमेटी मेंबर भूपिदर सिंह वड़ैच, कुलविदर सिंह चाहल, मेजर सिंह, परमजीत सिंह ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि किसान खेती कानूनों को रद्द करवाने के लिए पूरे गुस्से और उत्साह में हैं।

chat bot
आपका साथी