चेतना रैलियां निकाल पराली न जलाने के लिए लोगों को किया जागरूक

जिला शिक्षा अधिकारी(प्राइमरी)सतिदरवीर सिंह ने सरकारी प्राइमरी स्कूल मुकंदपुर के विद्यार्थियों की ओर से निकाली गई चेतना रैली का नेतृत्व किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 09:37 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 09:37 PM (IST)
चेतना रैलियां निकाल पराली न जलाने के लिए लोगों को किया जागरूक
चेतना रैलियां निकाल पराली न जलाने के लिए लोगों को किया जागरूक

जागरण संवाददाता, नवांशहर : पंजाब सरकार की ओर से धान की पराली जलाने के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत सभी ग्रामीण क्षेत्र के प्राइमरी मिडिल हाई तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैलियां निकाली। अपने अपने गांववासियों व किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया। जिला शिक्षा अधिकारी(प्राइमरी)सतिदरवीर सिंह ने सरकारी प्राइमरी स्कूल मुकंदपुर के विद्यार्थियों की ओर से निकाली गई चेतना रैली का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि पराली न जलाने की मुहिम को पूर्ण पूर्ण सफल बनाने के लिए जागरूकता सबसे अहम हथियार है तथा स्कूली बच्चे इसके लिए सबसे कारगर साबित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि आज बच्चों के हाथों में उठाई गई तख्तियां पर लिखे संदेश अकेले पराली को जलाने से रोकने के लिए ही नहीं बल्कि प्लास्टिक से मुक्ति का संदेश भी दे रहे थे। जिला शिक्षा अधिकारी हरचरण सिंह ने बताया कि जिले के हाई तथा सेकेंडरी स्कूलों में ऐसे चेतना मार्च आयोजित करके पराली न जलाने का संदेश दिया गया। सरकारी हाई स्कूल के मुख्य अध्यापक बलजिदर सिंह ने बताया कि खराब हो रहे वातावरण का खामियाजा बच्चों व विद्यार्थियों को भुगतना पड़ता है।

chat bot
आपका साथी