प्रवीण अरोड़ा ने किया महामाई का गुणगान

नवांशहर के पंडोरा मोहल्ला में स्थित सती माता मंदिर चोपड़ा परिवार ने हर बार की तरह इस बार भी श्राद्ध पूजन पर वार्षिक चौकी व भंडारे का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 03:42 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 03:42 PM (IST)
प्रवीण अरोड़ा ने किया महामाई का गुणगान
प्रवीण अरोड़ा ने किया महामाई का गुणगान

संवाद सहयोगी, नवांशहर: नवांशहर के पंडोरा मोहल्ला में स्थित सती माता मंदिर चोपड़ा परिवार ने हर बार की तरह इस बार भी श्राद्ध पूजन पर वार्षिक चौकी व भंडारे का आयोजन किया गया। इस संबंधी प्रधान अशोक चोपड़ा तथा चेयरमैन राजिदर चोपड़ा नेबताया कि चोपड़ा सती माता की चौकी व श्राद्ध पूजन किया गया। बुधवार रात माता की चौकी का आयोजन किया गया, जिस में प्रवीण अरोड़ा ने महामाई की महिमा का गुणगान किया। सब से पहले गणेश वंदना, बाद में सरस्वती वंदना और सती माता की भेटें गाई। वीरवार प्रात: हवन पूजन कर पंडित अंबेदत्त ने मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां डलवाई। बाद दोपहर भंडारा लगाया गया। इस मौके पर उन्होंने आए समूह चोपड़ा तथा पुरोहित जोशी परिवार को धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए बधाई दी। इस मौके पर देश-विदेश से चोपड़ा व जोशी परिवार के सदस्य का माथा टेककर सती माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान राजिदर चोपड़ा, अशोक चोपड़ा, सुरिदर चोपड़ा, अरुण चोपड़ा, वरिदर चोपड़ा, विशाल चोपड़ा, महेश चोपड़ा, हेमंत चोपड़ा, धर्मेद्र चोपड़ा, संजीव चोपड़ा, अर्जुन चोपड़ा, राजीव जोशी, सौरव जोशी, गौरव जोशी, भार्गव जोशी, संगीता जोशी, रितू जोशी, ऊर्वशी जोशी मंगत चोपड़ा, मीनाक्षी चोपड़ा, संजय चोपड़ा, साक्षी चोपड़ा, अमित चोपड़ा, सोनिया चोपड़ा व अनिल चोपड़ा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी