शिअद व बसपा ने फूंका सांसद रवनीत बिट्टू का पुतला

शिरोमणी अकाली दल व बसपा कार्यकर्ताओं ने शहर के चंडीगढ़ चौक में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला जलाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 10:09 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 10:09 PM (IST)
शिअद व बसपा ने फूंका सांसद रवनीत बिट्टू का पुतला
शिअद व बसपा ने फूंका सांसद रवनीत बिट्टू का पुतला

संवाद सूत्र,नवांशहर: शिरोमणी अकाली दल व बसपा कार्यकर्ताओं ने शहर के चंडीगढ़ चौक में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला जलाया। इससे पहले उन्होंने आंबडेकर चौक से लेकर चंडीगढ़ चौक तक रोष प्रदर्शन कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव डा.नछत्तर पाल, अकाली दल के पार्षद परम सिंह खालसा व अकाली दल के दोआबा बीसी जोन के अध्यक्ष भूपिदर पाल सिंह जाडला और यूथ अकाली दल देहाती के प्रधान रमनदीप सिंह थियाड़ा ने कहा कि अकाली दल व बसपा के गठबंधन से कांग्रेस बौखलाहट है। इसी बौखलाहट का नतीजा है कि उसी पार्टी के नेता गलत बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू की गलत सोच लोगों के सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि बसपा व अकाली दल का गठजोड़ एतिहासिक है। कांग्रेस ने पिछले 74 वर्षों में दबे कुचले लोगों को हमेशा दबाया है। रवनीत बिट्टू को इसके इतिहास के बारे में कोई जानकारी नही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि निम्न तबके के खिलाफ गलत बयानबाजी करने पर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को पार्टी से बर्खास्त कर उनके खिलाफ एसएसी- एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाए। इस अवसर पर शंकर दुग्गल, शीश कौर बीका, रूपलाल धीर, राज ददराल व सतपाल साहलों सहित बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। बसपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू की गलत सोच सबके सामने है। इसलिए लोग आ्रगामी चुनावों में काग्रेस का आईना दिखाएंगे। कांग्रेस ने अब तक दबे कुचले लोगों को हमेशा दबाया है।

chat bot
आपका साथी