शुगर मिल चुनाव में अकाली प्रत्याशी सोहन सिंह उप्पल विजयी

शुगर मिल नवांशहर के चुनावों में जोन नंबर-आठ से अकाली दल प्रत्याशी सोहन सिंह उप्पल ने कांग्रेसी उम्मीदवार लखवीर सिंह बुर्ज को 97 वोटों से हराकर जीत दर्ज की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 10:26 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 10:26 PM (IST)
शुगर मिल चुनाव में अकाली प्रत्याशी सोहन सिंह उप्पल विजयी
शुगर मिल चुनाव में अकाली प्रत्याशी सोहन सिंह उप्पल विजयी

संवाद सहयोगी, राहों : शुगर मिल नवांशहर के चुनावों में जोन नंबर-आठ से अकाली दल प्रत्याशी सोहन सिंह उप्पल ने कांग्रेसी उम्मीदवार लखवीर सिंह बुर्ज को 97 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। जोन नंबर-आठ के लिए चुनाव राहों को-आपरेटिव सोसायटी में हुए। सुबह आठ से शाम चार बजे तक हुई वोटिग के बाद जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारियों ललित शर्मा, ललित मोहन तथा परमिदर सिंह ने बताया कि चुनाव में कुल 645 वोटें डाली गई। जिसमें अकाली दल प्रत्याशी सोहन सिंह उप्पल को 366 तथा कांग्रेस प्रत्याशी लखवीर सिंह बुर्ज को 273 वोट मिले। जबकि सही मोहर न लगने के कारण 6 वोटों को रद कर दिया गया। चुनाव अधिकारियों की ओर से विजयी उम्मीदवार सोहन सिंह उप्पल को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया। जीत के बाद पोलिग सेंटर से निकलने के तुरंत बाद सोहन सिंह उप्पल ने गुरुद्वारा सिंह सभा घाटी तेलिया में नतमस्तक होकर वाहेगुरु जी का शुक्राना किया। इस दौरान सोहन सिंह उप्पल ने कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि उन सभी किसानों की है जो कांग्रेस पार्टी की नीतियों से आहत है। यह कांग्रेस की नीतियों की हार है। उन्होंने कहा कि नवांशहर शुगर मिल किसानों की मिल है। वे किसानों को शुगर मिल में आ रही परेशानियों को दूर करवाएंगे और किसानों के काम पहल के आधार पर हल करवाएंगे। इस मौके पर राहों नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष हेमंत रंदेव, हरवेल सिंह भारटा, अकाली दल बसपा के उम्मीदवार डा. नछत्तर पाल, दीपा, केवल सिंह माहल, त्रलोचन सिंह, हरबंस सिंह अड़िका, शविदर सिंह, मनवीर सिंह परमार, कुलविदर सिंह, यादविदर सिंह भट्टी, सुभाष गोरा, महिदर सिंह, तरसेम सिंह, सुरिदर सिंह, जसवीर सिंह, कर्म सिंह, जसवीर सिंह, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी