आप ने पार्टी के नीतियों संबंधी कैलेंडर किया जारी

आम आदमी पार्टी हलका बलाचौर की बैठक संतोष कटारिया हलका इंचार्ज व उपाध्यक्ष महिला विग पंजाब की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 01:52 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 02:47 PM (IST)
आप ने पार्टी के नीतियों संबंधी कैलेंडर किया जारी
आप ने पार्टी के नीतियों संबंधी कैलेंडर किया जारी

संवाद सूत्र, बलाचौर : आम आदमी पार्टी हलका बलाचौर की बैठक संतोष कटारिया हलका इंचार्ज व उपाध्यक्ष महिला विग पंजाब की अध्यक्षता में हुई। इसमें बलवीर करनाणा अध्यक्ष जिला एससी विग ने भाग लिया। इस मौके पर बाबा साहिब आपका सपना अधूरा है, केजरीवाल करेंगे पूरा' के नारे का कैलेंडर जारी किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए संतोष कटारिया ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्ति से अनुसूचित जाति समुदाय को कोई राहत नहीं मिलेगी, क्योंकि चरणजीत चन्नी पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने उस समय एससी समुदाय के लोगों को कोई सुविधाएं प्रदान नहीं की थीं। इससे साफ है कि एससी समुदाय के लोगों को गुमराह किया जा रहा है। बलवीर करनाणा ने कहा कि आप की सरकार बनने के बाद प्रदेश में लोगों की हर समस्या का हल किया जाएगा। इस अवसर पर चौधरी चरण दास को हलका कोआर्डिनेटर एससी विग लगाया गया और एससी विग को मजबूत करने के लिए प्रीतम चंद, दविदर कुमार, बलविदर कुमार, जसबीर सिंह, सुखविदर सिंह, हुसैन लाल, सुनील कुमार, मंदीप कुमार, तिलक राज, हरमेश कुमार, जसबीर चंद, सुरजीत सिंह, अशोक कुमार बैंस, चरणजीत, भूपिदर सिंह और रतन चंद आदि को बड़ी संख्या में पार्टी में शामिल किया गया। इस दौरान जिला मीडिया अध्यक्ष चंद्र मोहन जेडी सहित करणवीर कटारिया यूथ नेता, राजिदर लोहटिया ब्लाक अध्यक्ष काठगढ़, सिमरजीत सिंह ब्लॉक अध्यक्ष मजारी, वशिष्ठ, गुरचैन राम, मदन लाल बहल, लक्की सडोआ, हनी डब, रणवीर सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी