टोल प्लाजा बछुआं से 70 किसान 20 गाड़ियों में दिल्ली रवाना

काठगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली की काल पर पंजाब भर से किसान दिल्ली बार्डर पर पहुंच रहे हैं। इसके तहत टोल प्लाजा बछुआं में शनिवार सुबह 10.30 बजे किसानों की एक बैठक राणा कर्ण सिंह कामरेड महा सिंह रौड़ी व चौधरी सतनाम जलालपुर की अगुआई में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 10:40 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 10:40 PM (IST)
टोल प्लाजा बछुआं से 70 किसान 20 गाड़ियों में दिल्ली रवाना
टोल प्लाजा बछुआं से 70 किसान 20 गाड़ियों में दिल्ली रवाना

संवाद सहयोगी, काठगढ़

संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली की काल पर पंजाब भर से किसान दिल्ली बार्डर पर पहुंच रहे हैं। इसके तहत टोल प्लाजा बछुआं में शनिवार सुबह 10.30 बजे किसानों की एक बैठक राणा कर्ण सिंह, कामरेड महा सिंह रौड़ी व चौधरी सतनाम जलालपुर की अगुआई में हुई।

इस अवार पर राणा कर्ण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के आंदोलन को शायद कमजोर समझ कर खामोश है, जो उसकी गलतफहमी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को टोल प्लाजा बछुआं से 70 किसानों का जत्था 20 गाड़ियों में दिल्ली के लिए रवाना हुआ है।

इस असवर पर कामरेड महा सिंह रौड़ी ने कहा कि किसानों के साथ मजदूर भी कंधे से कंधा मिला कर आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। अब यह आदोलन किसानों सहित मजदूरों का भी है। रौड़ी ने कहा कि केंद्र सरकार कई प्रकार के हथकंडे अपना कर आंदोलन को खराब करने की कोशिश कर रही है, परंतु वह कामयाब नहीं हो पा रही है।

चौधरी सतनाम जलालपुर ने कहा कि सरकार की खामोशी उसकी कमजोरी जाहिर कर रही है। केंद्र सरकार को बंगाल विधानसभा चुनावों ने शीशा दिखा दिया है। अब केंद्र सरकार को समझ लेना चाहिए कि आने वाला समय किसानों का ही होगा। अन्नदाता की नाराजगी केंद्र सरकार को महंगी पड़ सकती है।

इस अवसर पर सरपंच परमजीत रौड़ी, सरपंच हंसराज मीलू, हुस्न चंद मझोट, दिलबाग सिंह कंगना, मोहन सिंह,अमरीक सिंह, बवीर सिंह, प्रताप सिंह, करनैल सिंह, सोहन सिंह, स्वर्ण सिंह व धर्मपाल आदि मौजूद थे।

--------------

खेती कानूनों को रद करवा कर ही किसान लेंगे दम : वड़ैच

जागरण संवाददाता, नवांशहर

संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली को और मजबूत करने के लिए कामगार किसान यूनियन जिला नवांशहर की बैठक जिला प्रधान सुरिदर सिंह बैंस की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर यूनियन के सूबा समिति सदस्य कुलविदर सिंह वड़ैच ने कहा कि किसान खेती कानूनों को रद करवाकर ही दम लेंगे।

उन्होंने कहा कि तीन खेती सुधार कानून के बारे में मोदी सरकार का फासीवादी चेहरा बेनकाब हो गया है। हर रोज संघर्षशील किसानों की मौतें हो रही हैं, परंतु मोदी सरकार पूरी तरह लापरवाह बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि किसान इस बारे में पीछे नहीं हटने वाले हें और जीत तक संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली बार्डर पर किसानों के जत्थे भेजने के लिए कामगार किसान यूनियन ने क्षेत्र समितियों की बैठकें रखी हैं। इनमें यूनियन को गांव स्तर पर मजबूत करने के लिए भी योजनाएं बनाईं जाएंगी।

जिला प्रधान बैंस ने कहा कि क्षेत्र समिति नवांशहर की बैठक रविवार को गांव उसमान पुर में व औड़ के तहत बैठक गांव सकोह पुर में की जाएगी। इसके बाद बंगा की बैठक सोमवार को झंडा जी में होगी। इस दौरान बैठक को यूनियन के सूबा वित्त सचिव हरमेश सिंह ढेसी व तरसेम सिंह बैंस ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सुरिदर सिंह महरमपुर, बूटा सिंह, परमजीत सिंह, सुरजीत कौर वड़ैच, रणजीत कौर, बिक्कर सिंह शेखूपुर बाग, मक्खण सिंह भानमजारा, रामजी दास, रघवीर सिंह उसमानपुर भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी