मुफ्त मेडिकल कैंप में 350 मरीजों की जांच की

गुरु नानक मिशन अस्पताल ढाहां कलेरां ने 17वां मुफ्त मेडिकल जांच कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Feb 2020 05:35 PM (IST) Updated:Wed, 12 Feb 2020 05:35 PM (IST)
मुफ्त मेडिकल कैंप में 350 मरीजों की जांच की
मुफ्त मेडिकल कैंप में 350 मरीजों की जांच की

जेएनएन, बंगा : गुरु नानक मिशन अस्पताल ढाहां कलेरां ने गांव माहिल गहिलां में एनआरआइ दर्शन सिंह माहिल, दर्शन कौर पुरेवाल, अवतार सिंह पुरेवाल, रछपाल कौर, नरिदर सिंह, रघवीर सिंह, शमशेर सिंह, व कुलविदर सिंह ने 17वां मुफ्त मेडिकल जांच कैंप लगाया गया। उद्घाटन ट्रस्ट के प्रधान हरदेव सिंह काहमा और दर्शन सिंह माहिल ने संयुक्त रूप में किया। अस्पताल के माहिर डॉक्टरों की टीमों ने लोगों की विभिन्न बीमारियों की जांच की। कैंप में 350 मरीजों ने लाभ लिया। जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गई। इस अवसर पर मलकीत सिंह बाहड़ोवाल, अमरजीत सिंह कलेरां, जगजीत सिंह सोढ़ी, नरिदर सिंह फिरोजपुर अदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी