नवांशहर से 300 ट्रैक्टर दिल्ली रवाना हुए

गणतंत्र दिवस पर किसानों की तरफ से दिल्ली में होने वाली ट्रैक्ट रवाना किए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 04:45 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 04:45 PM (IST)
नवांशहर से 300 ट्रैक्टर दिल्ली रवाना हुए
नवांशहर से 300 ट्रैक्टर दिल्ली रवाना हुए

जागरण संवाददाता, नवांशहर :

गणतंत्र दिवस पर किसानों की तरफ से दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए 300 ट्रैक्टर किरती किसान यूनियन के नेतृत्व में दिल्ली के लिए रवाना हुए। यहां रिलायंस कंपनी के स्टोर के आगे से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रालियां दिल्ली के लिए रवाना हुई। जिसका नेतृत्व यूनियन के प्रदेश समिति के सदस्य मास्टर भूपिदर सिंह बड़ैच, जिला सचिव तरसेम सिंह बैंस, कुलविदर सिंह बड़ैच, परमजीत सिंह संघा सहाबपुर ने की। अलग-अलग काफिले को यहां से यूनियन नेताओं मक्खन सिंह भानमजारा, बूटा सिंह महमूदपुर, अवतार काट, जसबीर दीप, सोहन सिंह अटवाल, पाखर सिंह उसमानपुर, रघबीर सिंह उसमानपुर, हरी राम रसूलपुरी ने दिल्ली के लिए रवाना किया। इस मौके विचार प्रकट करते नेताओं ने कहा कि तीन खेती कानूनों को लेकर केंद्र सरकार के विरुद्ध किसानों का संघर्ष तीखा रूप धारण कर चुका है। केंद्र सरकार किसानों के साथ गंदी चालें चलने पर उत्तर आई है। परन्तु किसानों का गुस्सा और हौसला सरकार की हर चाल का उपयुक्त जवाब दे रहा है। किसान सरकार के विरुद्ध लम्बी लड़ाई की इच्छा रखकर अपने साथ ट्रालियां में रसद, ईंधन और अन्य जरूरत का सामान लेकर जा रहे हैं। इन काफिलों में किसानों के साथ महिलाएं, बच्चे, म•ादूर, विद्यार्थी, नौजवान भी बड़ी संख्या में जा रहे हैं। यह संघर्ष अब सही अर्थों में लोक संघर्ष बन चुका है। सरकार का कोई भी हथकंडा अब इस संघर्ष को मात नहीं के सकता। आखिर सरकार को हार का मुंह देखना ही पड़ेगा। किरती किसान यूनियन के जिला कमेटी के सदस्य अवतार सिंह कट्टा ने बताया कि किरती किसान यूनियन के नेतृत्व में जिले से 300 ट्रैक्टर दिल्ली रवाना हुए हैं।

chat bot
आपका साथी