बंगा में 19 वर्षीय बेटे ने की मां की हत्या, शव प्लाट में फेंका

फगवाड़ा के रहने वाले 19 वर्षीय युवक ने अपनी मां की तेजधार हथियारों के साथ हत्या कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 09:59 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 10:21 PM (IST)
बंगा में 19 वर्षीय बेटे ने की मां की हत्या, शव प्लाट में फेंका
बंगा में 19 वर्षीय बेटे ने की मां की हत्या, शव प्लाट में फेंका

संवाद सहयोगी, बंगा (नवांशहर): फगवाड़ा के रहने वाले 19 वर्षीय युवक ने अपनी मां की तेजधार हथियारों के साथ हत्या कर शव को थाना बहराम के गांव खोथड़ा में फेंक दिया। पुलिस ने मृतका की बेटी रेखा के बयानों पर आरोपित बेटे दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में फगवाड़ा के ओंकार नगर की रहने वाली रेखा ने कहा कि उसके पिता धर्मनाथ फगवाड़ा में एक फैक्ट्री में काम करते हैं। शाम 6 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक उनकी डयूटी होती है। उसका बड़ा भाई लुधियाना में काम करता है। रात के समय वो व उसकी मां उर्मिला देवी घर पर ही थे। शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे उसका भाई दीपक घर आया व उनसे कहने लगा कि किसी चोरी में उसका नाम आया है। दीपक ने मां से कहा कि वो उसके साथ चले जिसके बाद उसकी मां दीपक के साथ चली गई। इसके बाद रात एक बजे उसका भाई घर आया व कहा कि पुलिस वाले पैसे मांग रहे हैं अगर उसके पास हों तो वो उसे दे दे। इसके पास साठ रुपये थे जो उसने दीपक को दे दिए। दीपक घर में रखी साइकिल लेकर चला गया। सुबह जब उसका पिता घर आया तो उसने सारी घटना के बारे में बताया। इसके बाद उन लोगों ने जब तलाश शुरू की तो पता चला कि उसकी मां का शव गांव खोथड़ा के एक खाली प्लाट में पड़ा है। पुलिस ने रेखा के बयानों के आधार पर दीपक के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपित नशे का आदी है। इसी के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया।

chat bot
आपका साथी