सिद्धू के प्रधान बनने से राज्य के लोगों के रुके हुए मसले होंगे हल : वडिग
राजा वडिग ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की अगुवाई वाली सरकार की पकड़ ढीली चल रही थी।
संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब) : कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह संधू को कांग्रेस हाईकमान की तरफ से पंजाब प्रदेश कांग्रेस के राज्य प्रधान बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए विधायक अमरिदर सिंह राजा वडिग ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब प्रधान बनने से राज्य के लटकते हुए मसले अब हल होंगे तथा पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत होगी।
राजा वडिग ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की अगुवाई वाली सरकार की पकड़ ढीली चल रही थी। जिस कारण कांग्रेसी वर्कर निराश दिखाई दे रहे है। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार के अंदर टकसाली कांग्रेसी परिवारों को अनदेखा किया जा रहा था। जिससे पंजाब सरकार में आपसी खींचतान जैसी स्थिति बनी हुई थी। वडिग ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब प्रधान बनने के साथ पंजाब के लोगों में खुशी की लहर पाई जा रही है। विधायक वडिग नव नियुक्त प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू से पंजाब के लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सिद्धू के आने से लोगों के काम होंगे और कांग्रेस आगे तरक्की करेगी।