विनोद खुराना बने नगरपालिका मलोट के ब्रांड एंबेसेंडर

नेशनल अवार्डी संगीतकार व समाजसेवी विनोद खुराना को नगर पालिका द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 का ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 04:01 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 04:01 PM (IST)
विनोद खुराना बने नगरपालिका मलोट के ब्रांड एंबेसेंडर
विनोद खुराना बने नगरपालिका मलोट के ब्रांड एंबेसेंडर

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) : नेशनल अवार्डी संगीतकार व समाजसेवी विनोद खुराना को नगर पालिका द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 का ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया है। नगर परिषद प्रधान शुभदीप सिंह बिट्टू, ईओ विशालदीप बांसल और सैनेटरी इंस्पेक्टर राज सुथार ने कहा कि विनोद खुराना की संगीत और सेहत की लंबी सेवाओं को देखते हुए नगर परिषद ने ये निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि खुराना की जमीन से जुड़ी सेवाओं की बदौलत 90 हजार की आबादी से चुन कर उन्हें ब्रांड एंबेसेंडर बनाया गया है। खुराना ने स्वच्छ भारत अभियान व डेंगू जागरूकता अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और जमीन स्तर पर प्रचार किया, जिसकी वजह से नगर परिषद ने इस साल उत्तर भारत में 28वां स्थान हासिल किया है। खुराना गीले व सूखे कूड़े कर्कट को अलग अलग कूड़ेदानों में डालने के बारे में, कूड़ा कर्कट से खाद्य बनाने की प्रक्रिया के बारे में व प्लास्टिक बैग ना प्रयोग करने के बारे में इलाके को जागरूक करेंगे।

chat bot
आपका साथी