नए ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िग ने किया सरकारी बस में सफर

राज्य के नए बने ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिदर सिंह राजा वडिंग ने बस में सफर किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 04:00 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 04:00 PM (IST)
नए ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िग ने किया सरकारी बस में सफर
नए ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िग ने किया सरकारी बस में सफर

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर : साहिब : राज्य के नए बने ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिदर सिंह राजा वड़िग ने वीरवार की सुबह राजपुरा से लेकर पटियाला तक पीआरटीसी की बस में सफर किया। इस दौरान राजा वड़िग ने जहां बस में सवार यात्रियों की मुश्किलें सुनीं, वहीं उनके साथ हंसी मजाक भी किया। राजा वड़िग ट्रांसपोर्ट मंत्री बनने के बाद पहली बार वीरवार को चंडीगढ़ से अपने विस हलका गिद्दड़बाहा लिए आ रहे थे। अमरिदर सिंह राजा वड़िग करीब पांच बजे चंडीगढ़ से अपने हलका गिद्दड़बाहा के लिए अपनी गाड़ी से रवाना हुए। लेकिन राजपुरा पहुंचने पर वह चंडीगढ़ से पटियाला, बठिडा और डबवाली को जाने वाली पीआरटीसी की बस में सवार हो गए। इस दौरान सुबह के करीब छह बजे का समय होने पर कुछ सवारियां सोई हुई नजर आ रही थीं तो उन्होंने हंसते हुए कहा-सुत्ते पए ओं..। इस पर सवारियां मुस्कराने लगीं। इसके उपरांत उन्होंने एक सीट पर बैठकर सवारियों से उनकी दिक्कतें जानीं कि उन्हें सफर के दौरान किस तरह की परेशानी होती है। यह भी पूछा कि क्या यह बस सभी स्टापेज पर रुकती है या नहीं। इसके बाद राजा वड़िग ने बस के ड्राइवर व कंडक्टर से भी बातचीत की और पूछा कि निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी वाले उन्हें परेशान करते हैं या नहीं। ट्रांसपोर्ट मंत्री ने पटियाला तक उस बस में सफर किया। पटियाला पहुंचने पर वह बस से उतरकर अपनी गाड़ी में सवार हो गए। क्योंकि उन्हें समय पर अपने गिद्दड़बाहा हलके में पहुंचना था। मंत्री बनने के बाद राजा वड़िग का अपने हलके में यह पहला दौरा था। जोकि सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर देर शाम तक था।

chat bot
आपका साथी