मलोट के महावीर नगर में घर की छत गिरी
शहर में तेज बरसात के कारण एक मकान की छत व एक मकान की दीवार गिर गई। इस घटना में जानी नुकसान से बचाव रहा।
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) : शहर में तेज बरसात के कारण एक मकान की छत व एक मकान की दीवार गिर गई। इस घटना में जानी नुकसान से बचाव रहा। महावीर नगर की गली नंबर पांच में रहते गुरा देवी के पुत्र राजिदर कुमार ने बताया कि बीती रात से हो बरसात के कारण अचानक मकान के कमरे छत गिर गई। वीरवार की सुबह करीब छह बजे अचानक जोर से धमाके की आवाज आई तो देखा की मकान की छत गिर गई। गनीमत रही की उस समय कमरे में कोई नहीं था। इस घटना में मकान में पड़ा सारा सामान खराब हो गया। मौके पर पहुंचे पूर्व नगर परिषद अशोक बजाज ने बताया कि यह गरीब परिवार है, जोकि मजदूरी करके अपने परिवार को पेट पालता है। उन्होंने प्रशासन से अपील करते हुए इस परिवार को माली सहायता देने को कहा। इसके अलावा महावीर नगर की गली नंबर पांच में भी एक दीवार गिरने से दर्शना रानी पत्नी स्व. कस्तूरी का भी आर्थिक नुकसान हो गया है।