बारिश से 10 डिग्री गिरा पारा, उमस से राहत

बीते कई दिनों से पड़ रही भयंकर गर्मी तथा उमस के कारण लोगों का बुरा हाल था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 04:25 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 05:51 PM (IST)
बारिश से 10 डिग्री गिरा पारा, उमस से राहत
बारिश से 10 डिग्री गिरा पारा, उमस से राहत

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब

बीते कई दिनों से पड़ रही भयंकर गर्मी तथा उमस के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सुबह नौ बजे ही गर्मी बहुत ज्यादा हो जाती थी। जिससे की लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता था। तपिश व उमस के कारण बुजुर्गों व बच्चों को काफी परेशानी होती थी। बीती रात आई आंधी तथा बारिश के कारण लोगों को बहुत ही राहत पहुंची है। पहले तापमान 40 से 42 डिग्री था जो कि बारिश व आंधी के कारण डिग्री तक लुढ़क कर 30 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि बारिश तथा आंधी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आंधी के कारण कई दुकानदारों को होर्डिंग उड़ गए। लॉकडाऊन तथा रविवार का दिन होने के कारण बाजार बंद होने के कारण लोग कम ही मार्केट में गए। हालांकि बारिश ज्यादा नहीं हुई लेकिन लेकिन शनिवार की देर रात से लेकर सुबह सात बजे तक हुई रुक रुक बारिश के कारण ही निचले स्थानों गांधी चौक, शेर सिंह चौंक, दाना मंडी, बैंक रोड, घास मंडी चौक, गांधी नगर आदि जगहों पर पानी भर गया। जिससे की वहां पर रहने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

किसान यूनियन के प्रधान जगदेव सिंह कानियांवाली ने कहा कि बारिश ने फसलों के लिए अमृत का रूप है। उन्होंने कहा कि किसानों को महंगे रेट पर तेल फसलों को पानी दिया जा रहा था। जिससे की किसानों को अब कुछ राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि गर्मी अधिक होने के कारण धान तथा नरमें की फसल को पानी की सख्त आवश्यकता थी। फसलें अधिक गर्मी होने के कारण झुलसने का डर बना हुआ था। इस बारिश के कारण अब फसलें लहरा उठेंगी।

chat bot
आपका साथी