सोमनाथ कालड़ा बने मलोट के भाजपा उपाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी जिला श्री मुक्तसर साहिब की बैठक ने नई नियुक्तियां की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 05:54 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 06:16 PM (IST)
सोमनाथ कालड़ा बने मलोट के भाजपा उपाध्यक्ष
सोमनाथ कालड़ा बने मलोट के भाजपा उपाध्यक्ष

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)

भारतीय जनता पार्टी जिला श्री मुक्तसर साहिब की बैठक जिला प्रधान राजेश गोरा पठेला की अध्यक्षता मे हुई। इसमें जिला भाजपा की कार्यकारणी का ऐलान किया गया। बैठक में भाजपा पंजाब के सचिव तथा जिला प्रभारी सुनीता गर्ग ने शिरकत की। इस दौरान भाजपा मंडल मलोट के पूर्व प्रधान सोमनाथ कालड़ा को भाजपा का जिल्ध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रवीन मदान जिला सचिव तथा प्रेम को सोशल मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

इस मौके पर मुकेश जग्गा, सीता राम खटक, सुरेश ढींगरा, रविदर ग्रोवर, रजनीश जग्गा, रोकी गर्ग, संदीप वर्मा, सुभाष गुंबर, केश्व सिडाना, नरेश गांबा, कुलवंत गुंबर, ओम प्रकाश, सतीश असीजा, चैरिस जैन, विक्रम चौहान, लेख राज, वेद प्रकाश उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी