मुफ्त कानूनी सेवाओं की जानकारी दी

सरकारी बहुतकनीकी कालेज फतूही खेडा में मुफ्त कानूनी सेवाओं को लेकर वेबिनार का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 03:24 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 04:09 AM (IST)
मुफ्त कानूनी सेवाओं की जानकारी दी
मुफ्त कानूनी सेवाओं की जानकारी दी

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) : सरकारी बहुतकनीकी कालेज फतूही खेडा में मुफ्त कानूनी सेवाओं को लेकर वेबिनार का आयोजन किया गया। प्रिसिपल प्रवीन कुमार मिड्डा, विभाग इंचार्ज अलविदर ढिल्लों, व डिंपल बधवार की अगुआई में वेबिनार आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता अथारिटी सचिव प्रितपाल सिंह, रिसोर्सपर्सन मनजीत कौर बेदी ने की। वेबिनार में 50 से ज्यादा कालेजों के सदस्यों ने भाग लिया। इसमें प्रिसिपल, विभाग के मुखिया, सीनियर लेक्चरर, नान टीचिग स्टाफ तथा विद्यार्थी शामिल हुए। इस दौरान सचिव ने मुफ्त कानूनी सेवाओं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा पंजाब पीड़ित मुआवजा योजना 2017 तथा नैशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी बारे पूरी जानकारी मुहैया करवाई गई।

chat bot
आपका साथी