कविता कामरा बनी सेल्फी स्टार

मुक्तसर विकास मिशन उप प्रधान कविता कामरा ने सेल्फी स्टार बनी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 04:06 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 04:06 PM (IST)
कविता कामरा बनी सेल्फी स्टार
कविता कामरा बनी सेल्फी स्टार

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब

मुक्तसर विकास मिशन उप प्रधान कविता कामरा ने सेल्फी स्टार प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया है। ऑनलाइन हुई इस प्रतियोगिता में 1300 से अधिक लोगों ने भाग लिया था। यह प्रतियोगिता आठ दिन चली। मिशन की प्रेस सचिव पूनम नागपाल ने बताया है कि सोशल मीडिया पर कामरा को सबसे अधिक 1095 लाइक्स मिले और उनको पहले नंबर का विजेता करार दिया गया। कमरा को सेल्फी स्टार चुने जाने पर मिशन के चेयरमैन हनी फत्तनवाला, प्रधान जगदीश राय ढोसीवाल, फस्ट सीनियर मीत प्रधान निरंजन सिंह रखरा, महासचिव राजीव कटारिया, सलाहकार बलदेह सिंह बेदी, इंज. अशोक कुमार भारती, बिदर गोनियाना, अनिल अनेजा, साहिल कुमार हैप्पी, विजय सिडाना, परमजीत धवन, बब्बू चाहल और डॉ. सुरिदर गिरधर समेत सभी पदाधिकारियों और मैंबरों ने बधाई दी है। जल्द ही मिशन द्वारा कविता को सम्मानित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी