संगत की मांग पर आनलाइन हो रहे कथा और कीर्तन

देश में जैन साधु और साध्वियों के चातुर्मास चल रहे हैे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 05:27 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 05:13 AM (IST)
संगत की मांग पर आनलाइन हो रहे कथा और कीर्तन
संगत की मांग पर आनलाइन हो रहे कथा और कीर्तन

संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहब)

देश में जैन साधु और साध्वियों के चातुर्मास चल रहे हैं। कोरोना महामारी के कारण जैतो मंडी में पहुंचने वाली उत्तर भारत की जैन साध्वी स्वर्णकांता के अलावा जैन साध्वी समता महाराज, डा. सुशहा शशी महाराज, प्रगति महाराज अपने साथियों सहित एसएस जैन सभा गिदड़बाहा में हैं।

जैन साध्वी सुशहा ने बताया कि कोरोना को देखते हुए संगत की डिमांड पर आनलाइन कथा कीर्तन किए जाते हैं। नवरात्र को मुख्य रखते हुए शारीरिक दूरी बना कर स्थानिक एसएस जैन सभा में रूबरू कथा चल रही है जहां संगत का बहुत प्यार मिल रहा है। जैन सभा के प्रधान चमन लाल ने कहा कि जैन धर्म में हर त्योहार बड़े सम्यक ढंग के साथ पूर्ण किया जाता है। शहर में दो और स्थानों पर चातुर्मास चल रहे हैं।

अखिल भारतीय जैन कौशल के राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष जैन लिल्ली ने बताया कि गुरु चन्दनगिरी की नगरी गिद्दड़बाहा में हमें महान तपस्वी स्वर्ण काता के अलावा एसएस जैन सभा, महावीर भवन सांती महाराज, करुणा महाराज थाने चार और तीसरा चातुर्मास संगमित्रा महाराज जी का चल रहा। अखंड जाप, कथा कीर्तन और आध्यात्मिक अमृत वर्षा हमारे नगर में चल रहे हैं जिनका लाभ श्रद्धालु ले रहे हैं।

इस मौके एडवोकेट लवलीश गोयल, चिमन लाल जैन, सुरिन्दर बांसल छिदी , मदन लाल सिगला,भूषण गर्ग,नीलम जैन,ममता जैन,नीरू जैन और पूनम जैन उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी