संजीव कोछड़ को फाजिल्का का भी चार्ज

जिला अटारनी के तौर पर बठिडा जिले में कार्य कर रहे संजीव कोछड़ को फाजिल्का का भी चार्ज सौंपा गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 05:16 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 05:16 PM (IST)
संजीव कोछड़ को फाजिल्का का भी चार्ज
संजीव कोछड़ को फाजिल्का का भी चार्ज

संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब)

जिला अटारनी के तौर पर बठिडा जिले में कार्य कर रहे जिला अटारनी बठिडा संजीव कोछड़ जो कि गिद्दड़बाहा शहर के हैं को बठिडा के साथ-साथ फाजिल्का जिले का चार्ज दिया गया है। पंजाब सरकार के गृह मामले विभाग पर विशेष मुख्य सचिव की तरफ से जारी पत्र द्वारा यह नियुक्ति की गई है। बार एसोसिएशन की तरफ से कोछड़ ने फाजिल्का की जिम्मेवारी पर खुशी प्रकट करते हुए पंजाब सरकार तथा सरकार के गृह तथा न्याय मामले विभाग के मुख्य सचिव का धन्यवाद किया है।

chat bot
आपका साथी