बारिश तथा आंधी से कमरे की छत गिरी

गिद्दड़बाहा के नजदीक गांव लूंडेवाला के जगसीर सिंह का एक कमरे का छत गिर गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 03:06 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 05:27 PM (IST)
बारिश तथा आंधी से कमरे की छत गिरी
बारिश तथा आंधी से कमरे की छत गिरी

संवाद सूत्र, दोदा (श्री मुक्तसर साहिब)

गिद्दड़बाहा के नजदीक गांव लूंडेवाला के जगसीर सिंह का एक कमरे के घर की छत बारिश तथा आंधी के कारण गिर गई। पीड़ित जगसीर सिंह तथा उसकी पत्नी सुखजीत सिंह ने बताया कि वह लंबे समय से लोगों के घर मेहनत मजदूरी करके अपना कमरा बनाया था। लेकिन बीते दिन आई बारिश तथा आंधी के कारण उनके घर की छत्त गिर गई तथा छत्त गिरने के बाद उनका नीचे पड़ा सामान खराब हो गया। उन्होंने कहा कि हमारे पास तो रात को सोने के लिए चारपाई भी नहीं बची है। उन्होंने सोने के लिए चारपाई भी पड़ोसियों से मांगी है। उन्होंने समाजसेवियों से मदद की अपील की है। गांव के सरपंच वजीर सिंह ने कहा कि हमारे यह बहुत ही गरीब परिवार है। उन्होंने कहा कि हम लोगों से जितनी भी होगी उतनी ही मदद करेंगे।

chat bot
आपका साथी