शोभायात्रा में गूंजे भगवान वाल्मीकि के जयकारे

भगवान भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव को समर्पित शोभायात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:30 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:30 PM (IST)
शोभायात्रा में गूंजे भगवान वाल्मीकि के जयकारे
शोभायात्रा में गूंजे भगवान वाल्मीकि के जयकारे

संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब)

भगवान भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव को समर्पित नौजवान वाल्मीकि सभा की तरफ से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें मार्केट कमेटी के चेयरमैन संसार सिंह मल्लन और विधायक राजा वड़िग के निजी सहायक सनी बराड़ फत्तनवाला ने जोत प्रज्वलित कर कर शोभायात्रा को रवाना किया। यह जो शोभायात्रा गिद्दड़बाहा गांव, बैंटाबाद के अलावा शहर के बा•ारों में होते हुए वापस वाल्मीकि मंदिर पहुंची।

जगह-जगह पर भगवान वाल्मीकि जी के जयकारे गूंजते रहे। सुंदर झांकियों ने शोभायात्रा की शोभा को चार चांद लगा दिया। भीम आर्मी के जिला प्रधान धर्मपाल धमी के नेतृत्व में शोभा यात्रा में मौजूद श्रद्धालुओं को लड्डों का प्रसाद बांटा गया। रामायण की रचना करने वाले भगवान वाल्मीकि ज्योतिष और खगोल विद्या के भी महान ज्ञानी थे। भगवान वाल्मीकि के जीवन संबंधित धर्मपाल धमी और राजेश बॉबी टांक ने जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि शनिवार को वाल्मीकि मंदिर में प्रकटोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा और श्रद्धालुओं में लंगर प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस मौके प्रधान अरुण कुमार टांक, राजेश बोबी, राजिन्दर कुमार, सुरेश कुमार, डा.रती राम, प्रेम लोट, कृष्ण कुमार और अमित कुमार आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी