धर्म मानवता का सबसे उत्तम आधार : शम्मी चावला

गांधी नगर स्थित डेरा संत बाबा बग्गू भगत साझा दरबार संत मंदिर में वीरवार की सुबह सत्संग का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 12:10 AM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 12:10 AM (IST)
धर्म मानवता का सबसे उत्तम आधार : शम्मी चावला
धर्म मानवता का सबसे उत्तम आधार : शम्मी चावला

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब : गांधी नगर स्थित डेरा संत बाबा बग्गू भगत साझा दरबार संत मंदिर में वीरवार की सुबह सत्संग का आयोजन किया गया। डेरा गद्दी नशीन भगत शम्मी चावला की अगुआई में बड़ी संख्या में डेरे के श्रद्धालुओं ने हाजरी लगाई। सत्संग की शुरुआत अरदास और डेरा संस्थापक संत बाब बग्गू भगत की चरन वंदना करके की गई। भगत ने प्रवचनों की अमृत वर्षा की। उन्होंने कहा क धर्म हम सभी को सचाई और लोक भलाई की शिक्षा देता है। हर मनुष्य को धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। लोग भलाई के कार्य करने चाहिए। धर्म कभी भी आपसी वैर, निदा, चुगली या ईष्र्या नहीं सिखाता। इन बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा देता है। धर्म ही मानवता का सबसे उत्तम आधार है। डेरा कमेटी के चीफ आर्गेनाइजर जगदीश राय ढोसीवाल ने बताया है कि सत्संग की समाप्ति के बाद अरदास की। भंडारा वितरित किया गया, जिसमें समूह सेवादारों ने पूरी धार्मिक आस्था और प्रेम से श्रद्धालुओं ने लंगर छकाने की सेवा निभाई।

chat bot
आपका साथी