कृषि बिलों के खिलाफ आप ने निकाला रोष मार्च

कृषि बिलों के खिलाफ आम आदमी पार्टी के पूर्व हलका प्रधान जगदीप सिंह काका बराड़ की अध्यक्षता में शहर में रोष मार्च निकाल स्थानीय घास मंडी चौक में प्रधानमंत्री का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 04:19 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 04:19 PM (IST)
कृषि बिलों के खिलाफ आप ने निकाला रोष मार्च
कृषि बिलों के खिलाफ आप ने निकाला रोष मार्च

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब : कृषि बिलों के खिलाफ आम आदमी पार्टी के पूर्व हलका प्रधान जगदीप सिंह काका बराड़ की अध्यक्षता में शहर में रोष मार्च निकाल स्थानीय घास मंडी चौक में प्रधानमंत्री का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। जगदीप सिंह काका बराड़ ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि जितने भी मोदी सरकार ने कार्य किए गए है वह लोक विरोधी है चाहे जीएसटी हो या नोटबंदी।

उन्होंने कहा कि किसान विरोधी बिलों के साथ जहां किसानी खत्म हो जाएगी वहीं प्रत्येक वर्ग को भारी नुकसान होगा। खेती विरोधी तीन बिल पास करके किसानी को खत्म करने की साजिश है। बिजली बिल 2020, नई शिक्षा नीति, नया मोटर व्हीकल एक्ट 2020 व अन्य अनेक ऐसे बिल कानून लोगों की भावनाओं तथा लोगों के उल्ट पास किए जा रहे है। इसका पूरे देश निवासी विरोध कर रहे है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जब तक यह बिल वापस नहीं होता तब तक अपनी लड़ाई जारी रखेगी। इसके अलावा 25 सितंबर को पंजाब बंद दौरान भी पूरा समर्थन दिया जाएगा।

इस मौके सुरजीत सिंह लुबानियंावाली, सुखजिदर सिंह बब्बलू बराड़, सुमन कुमार तोती, अर्श बराड़ जस्सेआना, मिलापजीत सिंह गिल, जय चंद भंडारी, नोनी गोनियाना, अमनदीप बराड़, मनप्रीत सिंह ढिल्लों, कुलविदर ढिल्लों, इंद्रजीत सिंह बराड़, शमशेर सिंह वड़िंग, जसविदर सिंह राजू, डा. परमिदर गिल, अजीत सिंह, जतिदर खन्ना, प्रमोद फौजी, बलजीत सिंह, बख्शीश सिंह, नरिंदर सिंह संधू, शमिदर सिंह, बाबू सिंह धीमान, कमल सिंह, गगन लाली, साहिल कुब्बा, सलविदर शर्मा, हरदम सिंह मान, जगसीर सिंह संधू, शमशेर सिंह लब्बी, नछत्तर सिंह अकाली, जगसीर सिंह, सनी राठ, दर्शन सिंह, गौरव कुमार आदि बड़ी संख्या में वर्कर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी