धानक समाज ने किसानों के हक में लगाया धरना

केंद्र सरकार की तरफ से बनाए गए खेती कानूनों का विरोध लगातार जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 04:18 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 04:18 PM (IST)
धानक समाज ने किसानों के हक में लगाया धरना
धानक समाज ने किसानों के हक में लगाया धरना

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब

केंद्र सरकार की तरफ से बनाए गए खेती कानूनों का विरोध लगातार किसानों की तरफ से किया जा रहा है। अलग-अलग जत्थेबंदियों की तरफ से खेती कानूनों को लेकर केंद्र सरकार की निदा की जा रही है। 26 जनवरी को दिल्ली में परेड की तैयारी किसानों द्वारा की जा रही है।

इसी लड़ी के तहत धानक समाज तथा गला मंडी मजदूर की तरफ से अनाज मंडी में नौवां धरना लगया गया जिसमें अनाज मंडी के कर्मचारियों ने भाग लिया। गला मंडी मजदूर यूनियन के प्रधान मोनू नुगरिया की अगुआई में लगाए गए धरने में मंडी मजदूरों के अलावा धानक समाज के लोगों ने भी हिस्सा लिया। प्रधान मोनू ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो खेती कानून पास किए है उसे जाहिर होता है कि भाजपा की सरकार किसानों, मजदूरों तथा दलितों की विरोधी है।

इस मौके पर शाम गोलना, सुभाष नुगरिया, बूटा राम, धर्मपाल, बुधराम, छिदा, सुरेश गोलना, अमर, निदर सिंह, सोहनी, ओम प्रकाश, विक्की, अनिल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी