विभाग के पुनर्गठन के खिलाफ मुलाजिमों ने किया प्रदर्शन

पंजाब ईरीगेशन मनिस्टीरियल एसोसिएशन दर्जा चार कर्मचारी यूनियन ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 06:40 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 06:40 PM (IST)
विभाग के पुनर्गठन के खिलाफ मुलाजिमों ने किया प्रदर्शन
विभाग के पुनर्गठन के खिलाफ मुलाजिमों ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब

पंजाब ईरीगेशन मनिस्टीरियल एसोसिएशन दर्जा चार कर्मचारी यूनियन ने जलस्त्रोत विभाग के पुनर्गठन के जारी नोटिफिकेशन का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

यूनियन के नेताओं ने बताया कि 29 जुजाई को सिचाई विभाग में पड़ी आसामियों को समाप्त किए जाने की साजिश की गई है। कमेटी के मुखी मुख्य इंजीनियर तथा पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। जिला प्रधान कर्मजीत शर्मा, गुरमेल सिंह ने बताया कि विभाग में पोस्टों की को बांटने का कार्य सही तरीके से नहीं किया गया है। कई आसामियां जिनमें बरकंनदाज, स्टोर मुंशी आदि पोस्टें समाप्त कर दी है। इसी तरह अन्य मंडलों में भी जिन पोस्टों की जरुरत नहीं है उन्हें नामंजूर कर दिया गया है। जिन पोस्टों की जरुरत है वह रद्द कर दी गई है जिससे की कर्मचारियों में निराशा पाई जा रही है।

नेताओं ने पंजाब सरकार तथा मुख्य इंजीनीयर को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी पोस्टों को रद करने के फैसलें तथा पोस्टों को सही तरीके से न बांटा गया तो आने वाले दिनों में संघर्ष तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर बीरबल शर्मा, वीर चंद, कर्मजीत सिंह, परमिदर सिंह, दर्शना देवी, कमलजीत कौर, नीरु बाला, परमजीत कौर, रेवत सिंह, लखविदर सिंह, पप्पी, गुरतेज सिंह, अजय चौपड़ा आदि ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी