किसानों और मजदूरों ने फूंका सरकार का पुतला

पंजाब सरकार द्वारा पंचायती जमीन को कारपोरेट घरानों को दिए जाने के फैसले का किसानों तथा मजदूर जत्थेबंदियों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 05:55 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 05:55 PM (IST)
किसानों और मजदूरों ने फूंका सरकार का पुतला
किसानों और मजदूरों ने फूंका सरकार का पुतला

संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब)

पंजाब सरकार द्वारा पंचायती जमीन को कारपोरेट घरानों को दिए जाने के फैसले का किसानों तथा मजदूर जत्थेबंदियों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। पंजाब खेत मजदूर यूनियन द्वारा शुक्रवार को गांव खुन्न खुर्द में राजा सिंह की अगुआई में सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया।

राजा सिंह ने बताया कि सरकार किसानों व मजदूरों का हक मारकर कारपोरेट घरानों को दे रही है। पंजाब सरकार भी केंद्र सरकार के नक्शे कदम पर चल कर गरीब मजदूरों व किसानों को खत्म करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने गरीब बेघर परिवारों को घर बनाने लिए पांच पांच मरले के प्लाट देने का वायदा किया था लेकिन सरकार ने अभी तक अपना वायदा पूरा नहीं किया। पंचायती जमीनों को कारपोरेट घरानों को देने का फैसला करके गरीबों के साथ धोखा कर रही है। नेताओं ने कहा कि अगर सरकार ने अपना फैसला जल्द वापस न लिया तो यूनियन संघर्ष को तेज करेगी।

इस मौके पर काला सिंह, आत्मा सिंह, ओम प्रकाश, सुरिदर कुमार, सुखदेव सिंह व जीत राम भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी