कृषि विधेयक वापस ले सरकार

कृषि ऑर्डिनेंस के विरोध में शुक्रवार को किसानों ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 04:00 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:37 PM (IST)
कृषि विधेयक वापस ले सरकार
कृषि विधेयक वापस ले सरकार

संवाद सूत्र, बरीवाला (श्री मुक्तसर साहिब)

कृषि ऑर्डिनेंस के विरोध में शुक्रवार को किसान जत्थेबंदियों द्वारा बंद के आह्वान पर कच्चा आढतिया एसोसिएशन मंडी बरीवाला द्वारा मंडी में कालियां झंडियों व कालियां पट्टियां बांध कर रोष प्रदर्शन किया गया। आढती श्री मुक्तसर साहिब के चल रहे किसान यूनियन धरने में शामिल हुए। आगूओं ने बताया कि वह बिलों के विरोध में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े है। उधर समूह मंडी बरीवाला के दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानों को बंद रख कर किसानों का पूरा समर्थन किया तथा आर्डीनैंसों वापस लेने की मांग की।

इस मौके पर कच्चा आढतियां एसोसिएशन के प्रधान विजय कुमार टोनी, पूर्व प्रधान केवल कृष्ण गोयल, बलजिदर सिंह रंगपुरी, मुनीष कुमार गर्ग, कृष्ण कुमार कांति, राज कुमार जिदल, राजू मक्कड़, अजय कुमार गर्ग, ललित कुमार गर्ग, रछपाल कोड़ा, रमेश कुमार, संदीप कुमार भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी