कृषि सुधार कानून के खिलाफ प्रदर्शन

कई दिनों ने किसानों द्वारा विभिन्न शहरों व गावों में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 03:09 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:10 PM (IST)
कृषि सुधार कानून के खिलाफ प्रदर्शन
कृषि सुधार कानून के खिलाफ प्रदर्शन

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब

कई दिनों ने किसानों द्वारा विभिन्न शहरों व गावों में केंद्र सरकार खिलाफ धरने लगाकर रोष प्रदर्शन किया जा रहे है। मंगलवार को गांव रहूड़ियांवाली में बड़ी संख्या में एकत्र होकर किसानों ने कृषि सुधार कानूनों के विरोध मेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकते हुए प्रदर्शन किया। पुतला फूंकने से पहले किसानों ने पुतले को खंभे से बांधकर खूब भड़ास निकाली गई। प्रदर्शन में किसान परिवारों के बच्चे भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारी किसान प्रधानमंत्री मुर्दाबाद, केंद्र सरकार मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। किसानों ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार इन कृषि कानूनों को रद नहीं करती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। जगह-जगह प्रदर्शन किए जाते रहेंगे। किसानों ने कहा कि हमारे धरने में हर रोज विभिन्न जत्थेबंदियों, समाजसेवियों व आम लोगों का शामिल होने का सिलसिला लगतार जारी है।

chat bot
आपका साथी