छोटे किसानों की लिए परेशानी का सबब बना धान की रोपाई

लेवर की कमी के कारण किसान बहुत परेशान है। किसानों को धान की रोपाई को लेकर बहुत परेशान है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 03:59 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 03:59 PM (IST)
छोटे किसानों की लिए परेशानी का सबब बना धान की रोपाई
छोटे किसानों की लिए परेशानी का सबब बना धान की रोपाई

रणजीत सिंह दोदा (श्री मुक्तसर साहिब)

मजदूरों की कमी के कारण किसान बहुत परेशान हैं क्योकि धान की सीधी बिजाई पिछड़ने की आशंका है। जमीनी पानी खराब होने कारण किसान चितित है। लॉकडाऊन के चलते प्रवासी मजदूरों की कमी के कारण बड़े स्तर पर किसानों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

गांव दोदा के किसान लखविदर सिंह गुरुसर के किसान रिकू सिंह तथा गांव लूंडेवाला के बाबू सिंह आदि ने बताया कि इस बार प्रवासी मजदूर नहीं है जिस कारण गांवों में भी लेबर ने अपने रेट दोगुने कर दिए हैं। इस कारण किसानों को धान रोपने की चिता बनी हुई है। उन्होंने बताया कि मजबूरी के कारण उन्हें श्रमिकों की मिन्नतें करनी पड़ रही है।

लॉकडाऊन के चलते पहले किसान धान की रोपाई मजदूरों से करवाते थे। इस बार इनकी कमी के कारण किसानों की तरफ से धान की सीधी बिजाई की जा रही है। किसानों ने सरकार के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए कहा कि बेशक सरकार की तरफ से लॉकडाऊन दौरान अलग-अलग ओर चीजों के रेट निश्चित किए हैं परंतु धान की बिजाई के साथ संबंधित मशीनरी के रेट फिक्स नहीं किए। इस कारण कुछ लोग किसानों की सरेआम लूट कर रहे है। उन्होंने बताया कि सीधी बिजाई से लेबर द्वारा की गई रोपाई में खर्च कम आता है। किसानों ने बताया कि धान की बिजाई के लिए जमीनों को पानी लगाने के लिए नहरी पानी की जरुरत है जो कि बहुत कम है। लाइट भी नहीं आती जिस कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ज्यादातर छोटे किसानों की तरफ से धान की सीधी बिजाई नहीं की जा रही। उन्हें डर है कि अगर सिधी बिजाई करेंगे तो उन्हें नुकसान झेलना पड़ सकता है। उन्होंने कि अगर बड़े किसानों को नुकसान होता है, तो वह झेल लेंगे लेकिन अगर छोटे किसानों को नुकसान होता है तो वह कर्जे की मार के नीचे आ जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिस हिसाब से लेवर वाले रेट मांग रहे है। उस हिसाब से तो धान की रोपाई पिछड़ जाएगी।

किसानों ने सरकार से मांग की है कि वह धान की रोपाई के लिए प्रवासी मजदूरों को वापिस लाने का प्रबंध करें।

chat bot
आपका साथी