मलोट में फ्लैक्स बोर्ड से मुख्यमंत्री व विधायक की फोटो गायब

कांग्रेस की अंदरुनी खींचतान अभी भी जारी है। चाहे सिद्धू के प्रधान बनने के बाद कांग्रेसियों द्वारा कहा जा रहा है कि कांग्रेस में अब गुटबाजी समाप्त हो चुकी है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 07:26 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 07:26 PM (IST)
मलोट में फ्लैक्स बोर्ड से मुख्यमंत्री व विधायक की फोटो गायब
मलोट में फ्लैक्स बोर्ड से मुख्यमंत्री व विधायक की फोटो गायब

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) : काग्रेस की अंदरुनी खींचतान अभी भी जारी है। चाहे सिद्धू के प्रधान बनने के बाद कांग्रेसियों द्वारा कहा जा रहा है कि कांग्रेस में अब गुटबाजी समाप्त हो चुकी है। मगर सच्चाई इससे कोसों दूर है। सिद्धू के प्रधान बनने पर हलका मलोट में कांग्रेसियों द्वारा बठिडा रोड के पास फ्लैक्स लगवाए गए है। जिस पर मौजूदा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह तथा मौजूद विधायक, डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी की फोटो गायब होने से कांग्रेस की गुटबाजी जाहिर हो रही है। चाहे इस बारे में कांग्रेसियों द्वारा स्पष्टीकरण दिया जा रहा है। मगर फ्लैक्स बोर्ड से मुख्यमंत्री की फोटो तथा मौजूदा हलका विधायक की फोटो का न होना कांग्रेसियों की अंदरूनी खींचतान का पता चलता है।

इस संबंध में कांग्रेस के हलका मलोट के प्रधान नत्थूराम गांधी ने अनभिज्ञता जाहिर की है। उन्होंने कहा अंदरुनी खींचतान से जाहिर से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई भी गुटबाजी नहीं चल रही है। उन्होंने कहा कि फ्लैक्स बोर्ड की दूसरी पार्टी की साजिश है। उन्होंने कहा कि वह मामले की जांच करवाएंगे।

chat bot
आपका साथी