धान की लिफ्टिग का कार्य सुस्त

एक तरफ तो किसान कृषि सुधार कानूनों कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:17 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:04 AM (IST)
धान की लिफ्टिग का कार्य सुस्त
धान की लिफ्टिग का कार्य सुस्त

संवाद सूत्र, दोदा (श्री मुक्तसर साहिब)

एक तरफ तो किसान कृषि सुधार कानूनों कानूनों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ धान की फसल मंडियों में रखने की जगह तक नहीं है। गांव दोदा की अनाज मंडी में सरकारी खरीद के बाद धान की लिफ्टिग का कार्य बहुत ही धीरे चल रहा है। मंडी में धान की बोरियों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई है कि किसानों की फसल रखने की जगह नहीं है। किसानों तथा आढ़तियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मंडी में धान की लिफ्टिग में तेजी लाई जाए ताकि किसानों को मंडी में कोई समस्या न हो।

chat bot
आपका साथी