कानूनी सेवाओं की जानकारी दी

डीएवी कॉलेज के प्रिसिपल एकता खोसला की अगुआई में वेबिनार का आयोदन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 05:34 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 05:12 AM (IST)
कानूनी सेवाओं की जानकारी दी
कानूनी सेवाओं की जानकारी दी

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)

डीएवी कॉलेज के प्रिसिपल एकता खोसला की अगुआई में कानूनी सेवाएं से संबंधित वेबिनर का आयोजन किया गया। प्रो.नीलम भारद्वाज, इंचार्ज महिला शशक्तीकरण परिषद ने मुख्य वक्ता प्रितपाल सिंह सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी का जोरदार स्वागत किया। सचिव ने कानूनी सेवाएं, पोस्को कानून, बुनियादी फ्रर्ज, बच्चों से संबंधित कानून, मुआवजा योजना आदि से संबंधित विषयों पर विद्यार्थियों को अवगत कराया।

कार्यकारी प्रिसिपल डॉ. आरके उप्प्ल ने सचिव प्रितपाल सिंह के भाषण की जोरदार प्रशांसा की। भारद्वाज द्वारा कमजोर वर्ग को मुफ्त कानूनी सहायता तथा पोस्को एक्ट बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर प्रो. तजिदर कौर ने विशेष तौर पर सचिव का इस वेबीनर के जरिए विद्यार्थियों से जुड कर कानूनी सेवाएं बारे जानकारी देने पर धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी