480 प्रतिबंधित गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

जिले में बीते बुधवार को अलग-अलग थानों की पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 03:35 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 03:35 PM (IST)
480 प्रतिबंधित गोलियों के साथ एक गिरफ्तार
480 प्रतिबंधित गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब : जिले में बीते बुधवार को अलग-अलग थानों की पुलिस की ओर से एक व्यक्ति को नशीली गोलियों तथा एक व्यक्ति को एक पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं।

थाना बबरवाला के एएसआइ महिदर सिंह की अगुआई में पुलिस पार्टी गांव मिड्डा में गश्त पर थी। इस दौरान एक महिला हाथ में लिफाफा पकड़े हुए पैदल आती हुई दिखाई दी। वह पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गई और वापस लौटने लगी। इस पर लेडी सिपाही की मदद के साथ महिला को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो लिफाफे से 480 नशीली गोलियां बरामद हुई। महिला की पहचान मिड्डा गांव की ही निवासी किरना के तौर पर हुई। इसके अलावा थाना लंबी के एएसआइ सुखमंदर सिंह की अगुआई में पुलिस पार्टी ने किल्लियांवाली के बाइपास से मंडी डबवाली के वार्ड नंबर एक के निवासी सतपाल उर्फ सत्ती को अंग्रेजी शराब की एक पेटी के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपित हरियाणा से सस्ते रेट पर शराब लाकर किल्लियांवाली के बस अड्डे में बेचने का आदी है।

chat bot
आपका साथी