प्रतिबंधित गोलियों सहित एक काबू

थाना सिटी पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली 230 गोलियों समेत एक व्यक्ति को काबू किया है। एएसआइ दविदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 03:19 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 09:46 PM (IST)
प्रतिबंधित गोलियों सहित एक काबू
प्रतिबंधित गोलियों सहित एक काबू

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब : थाना सिटी पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली 230 गोलियों समेत एक व्यक्ति को काबू किया है। एएसआइ दविदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मोहन लाल वाली गली में मनप्रीत सिंह वासी मोहन लाल गली को जब शक के आधार पर रोक कर उनकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से काले रंग के लिफाफे से 230 नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली गोलियां बरामद हुईं। थाना सिटी पुलिस ने उक्त व्यक्ति को काबू करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

chat bot
आपका साथी