पुलिस तथा सिविल प्रशासन की नई बनी इमारतों का किया उद्घाटन

कैप्टन अमरिदर सिंह की अगुआई में पंजाब के विभिन्न जिलों की इमारतों का उद्धाटन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 03:58 PM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 03:58 PM (IST)
पुलिस तथा सिविल प्रशासन की नई बनी इमारतों का किया उद्घाटन
पुलिस तथा सिविल प्रशासन की नई बनी इमारतों का किया उद्घाटन

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की अगुआई में पंजाब के विभिन्न जिलों के थानों तथा सिविल प्रशासन के तहत बनाई गई नई इमारतों का आनलाइन उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में सीनियर कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिद्रा, सेहत मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू, माल मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ा तथा सरकार के सिविल व पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी भी शामिल हुए। इस संबंध में जिला स्तर का समागम जिला प्रबंधकीय कंप्लेक्स में करवाया गया। इस समागम की अध्यक्षता डिप्टी स्पीकर अजैब सिह भट्टी ने किया। इसके अलावा डीसी अरविंद कुमार भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के उपरांत भट्टी ने पंजाब पुलिस तथा सिविल विभाग की नई बनी इमारतों के निर्माण के काम मुकम्मल होने पर पंजाब की तरक्की की ओर एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि संगरूर, अमलोह, तरनतारन तथा अन्य स्थानों पर जिन इमारतों का वीरवार को मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन किया गया। भट्टी ने बताया कि आने वाले समय में पंजाब की रहती खस्ता हालत इमारतों को भी बदल कर नई इमारतों में बदल दिया जाएगा।

इस मौके पर एडीसी राजेश त्रिपाठी, एसडीएम स्वर्णजीत कौर, सिविल सर्जन डा. रंजू सिगला, गुरमेल सिंह व हरचरन सिंह भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी