राजा वड़िग के मंत्री बनने से लोगों की बढ़ी उम्मीदें

गिद्दड़बाहा के विधायक अमरिदर सिंह राजा वड़िग के मंत्री बनने से लोगों में उ्साह है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:28 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:28 PM (IST)
राजा वड़िग के मंत्री बनने से लोगों की बढ़ी उम्मीदें
राजा वड़िग के मंत्री बनने से लोगों की बढ़ी उम्मीदें

सुभाष चंद्र, श्री मुक्तसर साहिब

गिद्दड़बाहा के विधायक अमरिदर सिंह राजा वड़िग के मंत्री बनने से न केवल उनके अपने विस हलके के लोगों को बल्कि जिले के अन्य विधानसभा हलकों के लोगों को भी बड़े स्तर पर विकास कार्यों की उम्मीद जगी है। राजा वड़िग बेशक गिद्दड़बाहा हलके का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन उनकी श्री मुक्तसर साहिब और लंबी हलकों में भी दखलंदाजी मानी जाती है। श्री मुक्तसर साहिब की पूर्व विधायक एवं कांग्रेस की हलका प्रभारी करण कौर बराड़ तो अकसर उन पर उनके हलके में दखलंदाजी करने के आरोप लगाती रहती हैं। बाहरी हलके के विधायक का किसी अन्य श्रेत्र में दखलंदाजी करने का कोई मतलब ही नहीं बनता। नगर कौंसिल के उप प्रधान जसविदर सिंह मिटू कंग तो राजा वड़िग के ही आदमी हैं। मिटू कंग की नियुक्ति राजा वड़िग ने ही कराई है।

अमरिदर सिंह राजा वड़िग के मंत्री बन जाने से न केवल अकेले गिद्दड़बाहा हलके में बल्कि जिले के सभी क्षेत्रों में ही प्रभाव बढ़ेगा। श्री मुक्तसर साहिब में तो राजा वड़िग का निवास है इसलिए क्षेत्र के लोग अब अपने कामकाज के लिए करण कौर बराड़ के पास जाने की बजाय राजा वड़िग के पास जाने को ही तरजीह देंगे। राजा वड़िग के मंत्री बन जाने से उनमें और करण कौर बराड़ में टकराव बढ़ने के आसार भी पैदा हो गए हैं। नगर कौंसिल के उप प्रधान जसविदर सिंह मिटू कंग ने कहा कि राजा वड़िग के मंत्री बन जाने से न केवल मुक्तसर को बल्कि पूरे जिले को फायदा मिलेगा। राजा वड़िग से उन्हें बहुत उम्मीदें हैं। शहर में सीवरेज और पानी के बहुत काम होने वाले हैं। जोकि अब हो सकेंगे।

अमरिदर सिंह राजा वड़िग के मंत्री पद की शपथ ले लेने पर जिले के कांग्रेसी वर्करों में जश्न का माहौल है। उनके गिद्दड़बाहा हलके में जहां कांग्रेसी वर्करों ने लड्डू बांटकर खूब खुशियां मनाई, वहीं मुक्तसर में राजा वड़िग के निवास पर जश्न भी जश्न माहौल रहा। घर पर बड़ी गिनती में उनके समर्थक जुटे हुए थे। जिन्होंने ढोल की थाप पर भंगड़ा भी डाला। बेशक राजा वड़िग का पूरा परिवार उनके साथ चंडीगढ़ में शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहा।

इनसेट

लंबी के लोगों से भी निकटता

अमरिदर सिंह राजा वड़िग चूंकि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बठिडा संसदीय क्षेत्र से लड़ चुके हैं। बठिडा संसदीय क्षेत्र के अधीन लंबी विधानसभा हलका जिला श्री मुक्तसर साहिब में पड़ता है। बठिडा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के कारण उनकी लंबी क्षेत्र में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ भी निकटता हो गई है। अब लंबी के कांग्रेसी वर्कर भी अपने हलके के विकास कार्यों के अलावा अपने निजी कामों के होने की भी उम्मीद रखेंगे।

chat bot
आपका साथी