घर से गेहूं चोरी, एक काबू

थाना लंबी में गांव घुमियारा निवासी बलकरण सिंह उर्फ पोपा की शिकायत पर गेहूं चोरी का केस दर्ज किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 03:58 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 03:58 PM (IST)
घर से गेहूं चोरी, एक काबू
घर से गेहूं चोरी, एक काबू

जासं, लंबी (श्री मुक्तसर साहिब)

थाना लंबी में गांव घुमियारा निवासी बलकरण सिंह उर्फ पोपा की शिकायत पर इसी गांव के निवासी बंटी सिंह तथा पांच अज्ञात लोगों पर घर से गेहूं चोरी करने का मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

पोपा ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसके घर में रखे ड्रम से छह क्विटल गेहूं चोरी हुई थी। शनिवार की रात को फिर से गेंहूं चोरी की कोशिश हुई। उसे पता चल गया और उसने शोर मचा दिया। इस पर आरोपित दीवार फांद कर फरार हो गया। आरोपित बंटी उसके गांव का ही निवासी है। चार-पांच अन्य लोग भी उसके साथ थे। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज करके बंटी को गिरफ्तार कर लिया है।

chat bot
आपका साथी