भगवान वाल्मीक जी की महिमा का किया बखान

भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव पर थांदेवाला रोड पर बस्ती में समारोह करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 03:10 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 03:10 PM (IST)
भगवान वाल्मीक जी की महिमा का किया बखान
भगवान वाल्मीक जी की महिमा का किया बखान

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब

भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव पर थांदेवाला रोड पर बस्ती में धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी के पीए हरविदर सिंह व सर्कल अध्यक्ष मनिदर सिंह मेहंदी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। वाल्मीकि भाईचारे की ओर से मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया।

हरविदर सिंह ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश पर्व पर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वाल्मीकि जी संस्कृति स्लोक के प्रथम निर्माता हैं व उनके द्वारा लिखित संपूर्ण रामायण पूरे संसार में प्रसिद्ध है। विधायक रोजी बरकंदी द्वारा भेजी गई सहायता राशि वाल्मीकि भाईचारे को भेंट की।

इस अवसर पर जगतार सिंह रुपाणा, संतोख सिंह प्रधान मजदूर यूनियन, परमजीत सिंह चौहान, गुरप्रीत सिंह, जसपाल सिंह, वकील सिंह, जगसीर सिंह, बचन सिंह, हरीचंद सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी