आठ किलो गांजा सहित दो काबू

थाना सदर पुलिस ने दो लोगों को आठ किलोग्राम गांजा सहित काबू किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 06:40 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 06:40 PM (IST)
आठ किलो गांजा सहित दो काबू
आठ किलो गांजा सहित दो काबू

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब

थाना सदर पुलिस ने दो लोगों को आठ किलोग्राम गांजा सहित काबू किया है। थानेदार हरविदर सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार गुरतेज सिंह त्रिकौणी बूडा गुज्जर नजदीकी यादगारी गेट पर थे। सामने से दो व्यक्ति पैदल आते दिखाई दिए जिनके हाथों में एक-एक थैला पकड़ा हुआ था। पुलिस को देखकर थैले वहीं फेंककर भागने लगे तो पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। थैलों की तलाशी ली तो उसमें से चार-चार किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनकी पहचान सतनाम सिंह उर्फ सत्ता वासी इंदिरा कॉलोनी चूंगी नंबर सात फिरोजपुर तथा अमित उर्फ मोटा वासी गांव अमीया माफी अमेटी जिला लखनऊ उत्तर प्रदेश हाल रेलवे के सरकारी क्वार्टर बस्ती टैंका वाली जिला फिरोजपुर के रुप में हुई है।

chat bot
आपका साथी