किसानों को आर्गेनिक खेती के लिए किया प्रेरित

खेतीबाड़ी और किसान भलाई विभाग लंबी की तरफ से गांव अबलु खुराना में किसान प्रशिक्षण कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 03:31 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 05:16 PM (IST)
किसानों को आर्गेनिक खेती के लिए किया प्रेरित
किसानों को आर्गेनिक खेती के लिए किया प्रेरित

संवाद सूत्र, लंबी (श्री मुक्तसर साहिब)

खेतीबाड़ी और किसान भलाई विभाग लंबी की तरफ से गांव अबलु खुराना में किसान प्रशिक्षण कैंप लगाया गया । इसकी अध्यक्षता डा. हसन सिंह ब्लाक कृषि अधिकारी लंबी ने की।

कृषि विकास अधिकारी (पीपी) ब्लाक लंबी डा. गुरजीत सिंह ने किसानों को नरमे पर गुलाबी सुंडी के हमले और बीमारियों संबंधी जानकारी दी। डा. हरमनदीप सिंह कृषि विकास अधिकारी माहूआना की तरफ से किसानों को बासमती की कास्त और बीमारियों के हमले से बचाव के लिए जागरूक किया गया। डा. सुखचैन सिंह कृषि विकास अधिकारी ब्लाक लंबी ने सरसों की कास्त के बारे में किसानों को जानकारी मुहैया करवाई गई।

प्रोजेक्ट डायरेक्टर आत्मा डा. करनजीत सिंह की तरफ से किसानों को आर्गेनिक खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। सहायक कृषि इंजीनियर ग्रेड राजिदर कुमार ने पराली की संभाल में इस्तेमाल की जाने वाली अलग -अलग मशीनों संबंधी जानकारी मुहैया करवाई व नए तकनीक के साथ खेती करने और खेती खर्च घटाने के लिए नुक्ते सांझे किए गए।

इस मौके डा. परमिदर सिंह धंजू व गगनदीप सिंह मान भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी