नशीले पदार्थो समेत दस लोग गिरफ्तार

जिले भर में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों से दस लोगों को नशीले पदार्थो समेत दिगफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 03:31 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 03:31 PM (IST)
नशीले पदार्थो समेत दस लोग गिरफ्तार
नशीले पदार्थो समेत दस लोग गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब

जिले भर में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों से दस लोगों को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपितों से नशीली गोलियां, हेरोइन, लाहन और अवैध शराब बरामद की गई।

थाना सदर मलोट के एएसआइ हरजीत सिंह ने गांव झोरड़ से अंग्रेज सिंह को नौ बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसी थाने के एएसआइ अमरीक सिंह की अगुआई में पुलिस ने गांव ईनाखेड़ा से बूटा सिंह के घर से 100 लीटर लाहन बरामद की। थाना गिद्दड़बाहा के एएसआइ सरबजीत सिंह की अगुआई में पुलिस ने गांव हुसनर से इसी गांव के निवासी हरप्रीत सिंह को हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। थाना सिटी मलोट की एसआइ माया देवी की अगुआई में पुलिस ने दाना मंडी से वार्ड नंबर बीस निवासी रूपिदर सिंह उर्फ हैप्पी को चार ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। थाना सदर श्री मुक्तसर साहिब के एएसआइ अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने गांव कानियांवाली की दाना मंडी से वीरपाल कौर को आठ बोतल अवैध शराब के साथ काबू किया।

इसी थाने के हेडकांस्टेबल हरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गांव कानियांवाली के बस अड्डे से गुरमीत सिंह को अवैध शराब के साथ काबू किया। थाना कबरवाला के हेडकांस्टेबल अमनदीप सिंह की अगुआई में पुलिस ने गांव पन्नीवाला से बलदेव सिंह निवासी गांव मोहलां को छह बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। थाना कोटभाई के एएसआइ बलदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने गांव कोटली से इसी गांव के निवासी तरसेम सिंह के घर से 100 लीटर लाहन बरामद की। आरोपित अपने घर में शराब निकालने का आदी है।

थाना लंबी के एसआइ प्रितपाल सिंह की अगुआई में पुलिस पार्टी ने गांव फतूहीवाला से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों से छह हजार नशीली गोलियां बरामद की। आरोपितों की पहचान संदीप सिंह निवासी मंडी डबवाली (सिरसा) तथा लवप्रीत सिंह उर्फ लहवी निवासी गांव पथराला (बठिडा) के तौर पर हुई है।

chat bot
आपका साथी