श्री दरबार साहिब के गेट नंबर एक पर भरा रहता है सीवरेज का पानी, लोग परेशान

श्री दरबार साहिब का नाका नंबर एक पिछले लंबे समय से सीवरेज जाम रहता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:21 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 05:21 PM (IST)
श्री दरबार साहिब के गेट नंबर एक पर भरा रहता है सीवरेज का पानी, लोग परेशान
श्री दरबार साहिब के गेट नंबर एक पर भरा रहता है सीवरेज का पानी, लोग परेशान

वेद प्रकाश, श्री मुक्तसर साहिब

श्री दरबार साहिब का नाका नंबर एक पिछले लंबे समय से सीवरेज जाम की समस्या के साथ जूझ रहा है। श्री दरबार साहिब के इस गेट नंबर एक के सामने अकसर ही भरे रहने वाले गंदे पानी से जहां आम लोगों का यहां से आना-जाना मुश्किल हो रहा है। श्रद्धालुओं को भी बेहद परेशानी झेलनी पड़ रही है। श्री दरबार साहिब को जहां सुबह और शाम को शहर के बड़ी संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक होने के लिए पहुंचते हैं, वहीं दिन में भी दूर दराज के श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। आसपास के दुकादारों का काम भी प्रभावित हो रहा है।

लंबे समय से चल रही इस समस्या का पब्लिक हेल्थ एवं सेनिटेशन विभाग की ओर से कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। यह समस्या तबसे ज्यादा गंभीर हो गई है, जब आसपास की सड़कों को ऊंचा करबना दिया गया है जबकि यह स्थान नीचा हो गया। बदहाल हो चुकी सीवरेज व्यवस्था के चलते यहां बने हुए मैनहोल से अकसर पानी ओवरफ्लो होकर बहता रहता है।

नाका नंबर एक के सामने स्थित दुकानदारों राजिदर बिदरा, दिनेश कुमार, हरीश कुमार, मामन कुमार, जनक राज, भाशी ने कहा कि वे पिछले लंबे समय से इस समस्या के साथ जूझ रहे हैं। पब्लिक हेल्थ एवं सेनिटेशन विभाग से वे शिकायतें करते रहते हैं लेकिन इसके बावजूद समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। शिकायत करने पर विभाग के कर्मचारी एक बार मैनहोल में बांस मारकर उसे चलता कर जाते हैं, लेकिन उसके बाद समस्या फिर से उत्पन्न हो जाती है। जबकि इस समस्या से न केवल यहां से गुजरने वाले लोगों एवं श्री दरबार साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ती है, बल्कि उनका कारोबार भी ठप हो जाता है। गंदे पानी की बदबू अलग से नाक में दम किए रखती है। न जाने क्यों पब्लिक हेल्थ विभाग के कर्मचारी इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। हालांकि यह समस्या पिछले लंबे समय से है, लेकिन बरसातों के बाद इसने और भी गंभीर रूप अख्तियार कर लिया है। जोकि अकसर बनी ही रहती है। इनसेट

सफाई करवा दी जाएगी : एसडीओ

पब्लिक हेल्थ एवं सेनिटेशन विभाग के एसडीओ रमिदरपाल सिंह बेदी ने कहा कि वास्तव में समस्या सीवरेज के मैनहोल से ओवरफ्लो होने की नहीं है। यहां पर आसपास की नालियों का पानी भरता है। नगर कौंसिल की ओर से आसपास से सड़कें बना दी गई हैं, जबकि इस स्थान को छोड़ा हुआ है। नगर कौंसिल ने यहां पर कोई रोड जाली भी नहीं लगाई है, ताकि नालियों के पानी सीवरेज में जा सके। नालियों का पानी ही यहां पर इकट्ठा होता रहता है। फिर भी सफाई के लिए कर्मचारियों को भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी