रोडवेज कर्मियों ने दो घंटे बस स्टैंड बंद कर किया प्रदर्शन

पंजाब रोडवेज-पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:14 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:14 PM (IST)
रोडवेज कर्मियों ने दो घंटे बस स्टैंड बंद कर किया प्रदर्शन
रोडवेज कर्मियों ने दो घंटे बस स्टैंड बंद कर किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब

पंजाब रोडवेज-पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित अन्य मांगों के प्रति हुए समझौते को लागू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को पंजाब रोडवेज के अस्थायी कर्मचारियों ने दो घंटे बस स्टैंड बंद कर रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने समझौते को जल्द लागू न करने पर कड़े संघर्ष की चेतावनी भी दी। दो घंटे बस स्टैंड बंद रहने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने जहां सभी निजी बसों को बस स्टैंड के बाहर निकाल दिया था, वहीं खुद के प्रदर्शन के कारण दो घंटे तक विभिन्न रूटों पर सरकारी बसें भी नहीं चल पाई।

बस स्टैंड परिसर में दिए गए धरने के दौरान पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के प्रदेश सरपरस्त कमल कुमार, डिपो प्रधान हरजिदर सिंह, सचिव तरसेम सिंह आदि ने बताया कि पिछले दिनों नौ दिन की राज्य भर में हड़ताल के दौरान 14 सितंबर को यूनियन के पदाधिकारियों की चंडीगढ़ में तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के ओएसडी संदीप सिंह सिद्धू तथा पंजाब रोडवेज व पीआरटीसी के डायरेक्टरों के साथ मीटिग हुई थी। इसमें दस साल तक की सेवा करने वाले सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, वेतन में वृद्धि करने तथा 800 नई बसें डालने का फैसला हुआ था। राज्य में मुख्यमंत्री के बदल जाने के साथ ही हालत भी बदल गए हैं। उनकी मांग है कि जो समौझता हुआ था राज्य सरकार उसे लागू करे। अन्यथा राज्य भर के रोडवेज व पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारी फिर से संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे।

chat bot
आपका साथी