राजा वड़िग को मिल सकता है मंत्रीमंडल में स्थान

नए मंत्रिमंडल में राजा वडिंग के भा शामिल होने की उम्मीदें की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 04:57 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 04:57 PM (IST)
राजा वड़िग को मिल सकता है मंत्रीमंडल में स्थान
राजा वड़िग को मिल सकता है मंत्रीमंडल में स्थान

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की अगुआई के मंत्रिमंडल में यूं तो जिले को मलोट विधानसभा हलके से विधायक अजायब सिंह भट्टी के डिप्टी स्पीकर के तौर पर प्रतिनिधित्व मिला हुआ था। अब राज्य के नए मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के गठित होने वाले मंत्रीमंडल में क्षेत्र के विधायक अमरिदर सिंह राजा वड़िग के तौर पर भी प्रतिनिधित्व मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। वडिं़ग कैंप्टन अमरिंदर सिंह के सियासी सलाहकार भी रह चुके हैं। राजा वड़िग के मंत्री बनने को लेकर न केवल गिद्दड़बाहा क्षेत्र में बल्कि पूरे मुक्तसर जिले में ही खूब चर्चा हो रही है। इसकी मुख्य वजह राजा वड़िग के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के करीबियों में होना माना जाता है। जबकि खुद राजा वड़िग भी मंत्री बनने के इच्छुक है।

रात को 12 बजे राजा वड़िग के घर गए चन्नी

चरनजीत सिंह चन्नी की राजा वड़िग के साथ कितनी निकटता है, इसका अनुमान इस बात से भी लगाया जा सकता है, कि रविवार की शाम को उनके नाम की मुख्यमंत्री के तौर पर घोषणा हुई थी तो वह वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के घर के बाद रात को 12 बजे अमरिदर सिंह राजा वड़िग के निवास पर भी पहुंचे थे। वह काफी देर तक राजा वड़िग के परिवार से चर्चा करते रहे हैं। राजा वड़िग के चन्नी के करीबी होने के कारण ही उनके मंत्रीमंडल में शामिल होने की क्षेत्र में चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि राजा वड़िग का कहना है कि उन्हें कुछ नहीं पता कि किसे मंत्रीमंडल में लिया जा रहा है। वह रविवार को मीडिया से बात करते हुए मंत्री बनने की इच्छा होने के संकेत दे चुके हैं। उधर, उनके विस हलके गिद्दड़बाहा के लोगों को तो पूरी उम्मीद है कि राजा वड़िग मंत्री बनेंगे।

गिद्दड़बाहा नगर कौंसिल प्रधान नरिदर मुंजाल बिटा अरोड़ा का कहना है कि उन्हें सौ फीसद उम्मीद है कि राजा वड़िग को मंत्रीमंडल में शामिल किया जाएगा। हालांकि क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं है, खूब धड़ल्ले के साथ विभिन्न विकास कार्य चल रहे हैं। लेकिन अगर राजा वड़िग मंत्री बन जाते हैं तो इसका क्षेत्र को और भी बहुत ज्यादा फायदा होगा।

पहली बार मनप्रीत बादल को हराकर बने थे विधायक

बता दें कि करीब 43 वर्षीय युवा नेता अमरिदर सिंह राजा वड़िग गिद्दड़बाहा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। सबसे पहले वह 2012 के विधानसभा चुनाव में पीपीपी प्रत्याशी मनप्रीत सिंह बादल को हराकर विधायक चुने गए थे। 2017 के विस चुनाव में वह शिरोमणि अकाली दल के प्रधान हरदीप सिंह डिपी ढिल्लों को हराकर विधायक बने। राजा वड़िग आल इंडिया यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं। उनकी आल इंडिया कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी निकटता है। अमरिदर सिंह राजा वड़िग ने बीते लोकसभा चुनाव में बठिडा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर सांसद हरसिमरत कौर बादल को कड़ी टक्कर दी थी।

chat bot
आपका साथी