मोबाइल टावर लगाने का विरोध, लोगों ने की नारेबाजी

कोटली रोड के रिहायशी इलाके में मोबाइल टावर लगाने का लोगों ने विरोध किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 03:48 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 05:14 PM (IST)
मोबाइल टावर लगाने का विरोध, लोगों ने की नारेबाजी
मोबाइल टावर लगाने का विरोध, लोगों ने की नारेबाजी

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब

कोटली रोड के रिहायशी इलाके में रिलायंस जियो कंपनी का 5-जी टावर लगाने का लोगों की ओर से कड़ा विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को मोहल्ले के लोगों ने टावर लगाने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों के कड़े विरोध को देखते हुए कंपनी के कर्मचारी भी इधर-उधर हो गए।

प्रदर्शनकारियों में शामिल मोहल्ला निवासी भुपिदर सिंह, मनी, अमर सिंह, लाडी चलाना, अमरीक सिंह, विशाल खन्ना ने कहा कि कंपनी की ओर से मोहल्ले में रातों-रात टावर खड़ा कर दिया गया है। अब इसे चालू करने की तैयारी की जा रही है लेकिन वे इस टावर को किसी भी हालत में चलने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि इस टावर से निकलने वाली किरणें लोगों के लिए बेहद घातक सिद्ध होंगी। लोग अनेक बीमारियों की चपेट में आ जाएंगी। इसकी किरणें बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालती हैं। लोगों ने इस टावर के लिए जगह देने वाले व्यक्ति को भी आड़ेहाथ लिया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इसी रोड पर कुछ आगे जाकर खाली जगह भी पड़ी हुई है। कंपनी वहां पर भी यह टावर स्थापित कर सकती है। लेकिन वे इस घनी आबादी के बीच इस टावर को नहीं चलने देंगे। उन्होंने कहा कि अगर कंपनी ने इस टावर यहां से नहीं उखाड़ा तो वे कड़ा संघर्ष शुरू करेंगे।

chat bot
आपका साथी