काली पंिट्टयां बाधकर करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज का किया विरोध

पिछले दिनों हरियाणा के करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज किया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 03:32 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 03:32 PM (IST)
काली पंिट्टयां बाधकर करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज का किया विरोध
काली पंिट्टयां बाधकर करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज का किया विरोध

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब

पिछले दिनों हरियाणा के करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज किया गया जिससे एक किसान की मौत हो गई। हरियाणा सरकार की इस करतूत की काफी निदा की जा रही है।

समाजसेवी संस्था मुक्तसर विकास मिशन द्वारा प्रधान जगदीश राय ढोसीवाल की अगुआई सिटी होटल में बैठक आयोजित की गई। इसमें मिशन के चेयरमैन हनी फत्तनवाला, निरंजन सिंह रखरा, इंजीनियर अशोक कुमार भारती, डा. सुरिदर गिरधर, चौ. बलबीर सिंह, अनिल अनेजा, मनोहर लाल, चंद सिंह और नरिदर काका शामिल हुए। इन लोगों ने अपनी बाहों पर रोष के तौर पर काली पट्टियां बांधी हुई थी। सभी ने हरियाणा पुलिस द्वारा किए गए उक्त लाठीचार्ज की पुरजोर शब्दों में निदा की। राष्ट्रपति से हरियाणा सरकार को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की गई।

उन्होंने एसडीएम और लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों खिलाफ पर्चे दर्ज करके उनको जेलों में डालने की मांग भी की गई। प्रधान ने केंद्र सरकार को अपील की कि उक्त किसान विरोधी तीनों कानून तुरंत वापस लिए जाए। ऐसा न किए जाने की सूरत में भाजपा को केंद्र और राज्यों में होने वाले सभी चुनावों में भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी