मजदूरों से भेदभाव कर रही सरकार : दविदर सिंह

गांव धिगाना में मनरेगा वर्कर यूनियन सीटू की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 03:59 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 03:59 PM (IST)
मजदूरों से भेदभाव कर रही सरकार : दविदर सिंह
मजदूरों से भेदभाव कर रही सरकार : दविदर सिंह

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब

गांव धिगाना में मनरेगा वर्कर यूनियन सीटू की बैठक इकाई प्रधान मक्खन सिंह की अगुआई में हुई। बैठक में एडवोकेट जिला इंचार्ज सीटू दविदर सिंह विशेष तौर पर पहुंचे।

एडवोकेट दविदर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से मजदूरों को बनते हक नहीं दिए जा रहे, जिस कारण मजदूर वर्ग में निराशा पाई जा रही है। पंजाब सरकार ने अन्य वर्गों पर कर्जे माफ कर दिए पर मजदूर वर्ग का कर्जा माफ नहीं किया गया। इसके अलावा बेघर लोगों को पांच-पांच मरले प्लाट देने, सरकारी नौकरियां देने जैसे वायदों से सरकार भाग रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मजदूरों के साथ भेदभाव कर रही है। मजदूरों ने कहा कि वह इस बार उस उम्मीदवार को ही चुनेंगे जो मजदूर तथा किसान पक्ष में होगा।

इस अवसर पर आरती, बलजीत कौर, सरबजीत सिंह, कामरेड कुंदन सिंह, प्यारा सिंह, निर्मल सिंह, दविडर सिंह आदि उपस्थित था।

chat bot
आपका साथी