मंदिरों में रहेगी रौनक, घरों में होगा कन्या पूजन

बुधवार को जिले में श्री दुर्गा अष्टमी पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 05:50 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 05:50 PM (IST)
मंदिरों में रहेगी रौनक, घरों में होगा कन्या पूजन
मंदिरों में रहेगी रौनक, घरों में होगा कन्या पूजन

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब

बुधवार को जिले में श्री दुर्गा अष्टमी पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जहां मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा एवं आराधना होगी वहीं श्रद्धालुओं द्वारा घरों पर भी कन्यापूजन होगा तथा कन्यापूजन कर छोटी बच्चियों का आशीर्वाद प्राप्त कर नवरात्र शुभारंभ से चले आ रहे व्रत संपन्न किए जाएंगे।

शहर के श्री राम भवन, श्री रघुनाथ मंदिर, श्री श्याम मंदिर, महादेव मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर, शक्ति मंदिर, बाबा कांशी प्रशाद शिव मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में चल रहे श्री रामायण पाठों का समापन नवमी के दिन होगा। इस दिन मंदिरों में श्री रामायण पाठ करने वाली महिलाओं व युवतियों को सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही कन्या पूजन होगा। श्री राम भवन में 61, श्री रघुनाथ मंदिर में 31 श्री रामायण पाठ चल रहे हैं। बोहर रोड स्थित श्री मोहन जगदीश्वर आश्रम में भी 11 रामायण रखे गए हैं। 14 अक्टूबर को सुबह दस से रह बजे तक मंदिरों में श्री रामायण पाठ संपन्न होंगे। श्री मोहन जगदीश्वर दिव्य आश्रम में देवभूमि हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी दिव्यानंद गिरि सुबह दस बजे पहुंचेंगे और श्री रामायण पाठ का विश्राम करवाएंगे। स्वामी जी द्वारा रामायण पाठ करने वाली महिलाओं को उपहार भेंट कर पुरस्कृत भी किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी